फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की पत्नी पर्स छीन ले गए बदमाश

Sun, 13 Jul 2014 05:31 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। पत्नी के साथ घर जा रहे ग्राम प्रधान के साथ शुक्रवार को कुईयां गांव के पास छिनैती की घटना हो गई। बाइक सवार बदमाश उनकी पत्नी का पर्स लेकर भाग गए। घटना के अगले दिन पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ में वे मामा-भांजा निकले।
विज्ञापन

बांसी कोतवाली क्षेत्र के पोखरभिटवा के प्रधान ओमप्रकाश यादव अपनी पत्नी सुभागी सीएचसी तिलौली में स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। वह शुक्रवार को पत्नी को बाइक से लेकर घर जा रहे थे। कुईयां गांव के पास बाइक रोककर वह कुछ काम करने लगे। उसी समय तभी बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार प्राथमिक विद्यालय राजेडीहा, संतकबीरनगर में तैनात विपिन शुक्ला निवासी ग्राम देवगह थाना खेसरहा और अभिषेक मिश्रा निवासी ग्राम एकडेंगवां थाना खेसरहा पहुंचे। दोनों आपस में मामा-भांजा हैं। आरोप है कि दोनाें सुभागी का पर्स छीनकर भागने लगे। पर्स में दो हजार रुपये और मोबाइल फोन था। प्रधान ने दोनों बदमाशों का पीछा जरूर किया, मगर पकड़ने में सफल नहीं हुए। उन्होंने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने शनिवार को अपराह्न लगभग तीन बजे असनार पुल के पास आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को रोका। पुलिस को देखकर वे भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम विपिन और अभिषेक बताया। तलाशी में इनके पास से एक हजार रुपये और मोबाइल फोन बरामद हुआ। उन दोनों ने शुक्रवार को हुई घटना में खुद को शामिल होना बताया। मोबाइल फोन सुभागी का निकला। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर विजय कुमार शर्मा, एसएसआई आरके यादव और एसआई बीके तिवारी सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें