फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के पांच आरोपियों की डीएनए जांच होगी

Sun, 13 Jul 2014 05:31 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। किशोरी से गैंगरेप में बंद पांच आरोपियों के खून का सैंपल डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है।
विज्ञापन

जोगिया कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी नौ जून की रात गांव में द्वारपूजा देखने गई थी। वहां से रात करीब 10 बजे घर जा रही थी कि रास्ते में गांव के ही पांच युवकों ने उसे पुलिया के पास रोक लिया। किशोरी ने विरोध किया तो उसका मुंह दबाकर बगल स्थित एक बाग में उठा ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह किशोरी घर पहुंची और आपबीती मां को बताई। इस मामले में पुलिस ने गांव के जितेंद्र, सुनील, रोहित, विश्वकर्मा और रामरक्षा के खिलाफ दुष्कर्म समेत पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया था। सीजेएम ने इस मामले की सुनवाई करते हुए पांचों आरोपियों की डीएनए जांच कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खून का सैंपल ले लिया गया है। उसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। डीएनए जांच के बाद मामले का सही पता चल जाएगा।
विज्ञापन

-रचना मिश्रा, सीओ बांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें