फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने धरना दिया

Fri, 11 Jul 2014 05:31 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने समस्याओं के समाधान को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रीराम तिवारी ने कहा कि न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत संविदा कर्मचारियों का वेतन भुगतान किया जाए। नियुक्ति में कार्पोरेशन के आदेशों का अनुपालन की जाए। वेतन का भुगतान भी अधिकारियों की सांठगांठ से ठेकेदार समय से नहीं देते। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की रकम का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। पेंशन भी नहीं मिल रही है। इससे घर चलाना मुश्किल हो गया है। सेवानिवृत्त कर्मचारी इसके लिए विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। इससे उनका समय आैर धन दोनों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को ग्रे रंग की वर्दी दी जाए। उनकी समस्याआंेंे के समाधान के लिए शीघ्र ही कदम उठाया जाए।
विज्ञापन

धरने में जिला मंत्री मुहम्मद शमीम, अशर्फी लाल और रमजान अली सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें