फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में पति गिरफ्तार, सात आरोपियों की तलाश

Fri, 11 Jul 2014 05:31 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दहेज हत्या के आरोपी पति को पथरा पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। सास, ससुर सहित सात अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पथरा क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी अश्विनी कुमार चौबे की शादी एक साल पहले उसी क्षेत्र के पचमोहनी गांव की कुसुम (22) से हुई थी। कुसुम के भाई गणेश दत्त पाठक का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसके ससुराल वाले जीप की मांग कर रहे थे। इस बात को लेकर मेरी बहन को परेशान कर रहे थे। इसकी शिकायत भी बहन ने कई बार की थी। इस वजह से मेरी बहन को इन लोगों ने मिलकर जलाकर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने गणेश की तहरीर पर पति अनिल चौबे, सुसर विंध्याचल चौबे के अलावा सास, देवर सुधीर, सतीश और फूल कुमार, माया देवी के खिलाफ दहेज के लिए जलाकर मार डालने का मुकदमा पंजीकृत किया था। इस मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में पुलिस को बासापार गांव में सूचना मिली कि पति अश्विनी कहीं भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर एसओ एसके सरोज मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एसओ एसके सरोज ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें