फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता बनने के लिए खूब दिखा उत्साह

Sat, 15 Mar 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने शुक्रवार को बुद्ध बालिका महाविद्यालय गौतम पल्ली में मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया। इसमें वोटर बनने के लिए युवाओं में खूब उत्साह दिखा। वोटर बनने के लिए हर काउंटर पर भीड़ जुटी रही। 200 छात्राओं ने वोटर बनने के लिए फार्म 6 भरा। अधिकांश छात्राएं फोटो और हाईस्कूल की मार्कशीट लेकर नहीं आई थीं। उन्हें फार्म घर से भरकर लाने के लिए दिया गया। शिविर में स्वीप प्रभारी एसएन चौधरी के नेतृत्व में बीएलओ मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम एसपी मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के वोटर बनने की संख्या कम है। छात्राएं वोटर बनने में रुचि दिखाएं। वोटर बनने के साथ मतदान करना भी जरूरी है। वोट नहीं करने का मतलब है कि आप अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर डॉ. राजीव कुमार झा ने कहा कि एक जनवरी 2014 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हर युवा को वोटर बनने से नहीं चूकना चाहिए। स्वस्थ वोटर ही स्वस्थ नेता का चुनाव कर सकता है। युवा स्वस्थ मन से मतदान करें। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ का वोटर बनाने का प्रयास सराहनीय है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर मनु शर्मा ने कहा वोटर बनकर लोकतंत्र के प्रहरी बनें। वोटर बनाने का ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ का अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रयास है। इसमें सबको भागीदार बनना चाहिए। इससे ही हम सही नेता का चुनाव कर संसद मेें भेज सकते हैं।
विज्ञापन

सरस्वती पूजन के साथ शुरुआत
सिद्धार्थनगर। वोटर कैंप का शुभारंभ डीएम और अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद विजय लक्ष्मी और श्रेजल मिश्रा आदि छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। अतिथियों का स्वागत करते हुए रोशनी श्रीवास्तव ने स्वागत गीत गाया। कैंप में महाविद्यालय के शिक्षक व एनएसएस के प्रभारी डॉ. विजय प्रताप यादव का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे लोकतंत्र को मजबूती देने वाला बताया। संचालन शैलेश उपाध्याय ने किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मनु शर्मा ने की। कैंप में डॉ. सुनीता प्रजापति और डॉ. सरिता और मनिराम बौद्ध ने भी बढ़ चढ़कर के योगदान किया। कैंप में दो बीएलओ राकेश कुमार गुप्ता और रामप्रीत गुप्ता ने छात्राओं को फार्म 6 की पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें