फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर खिलाफ अभियान चला

Fri, 14 Mar 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रशासन ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने सीएमओ कार्यालय से लेकर जिला अस्पताल तक और जिला स्टेडियम के बगल स्थित पटरियों से कब्जा हटाया। दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह एसडीएम आरडी राम सिद्धार्थनगर थाने की पुलिस टीम लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। सख्त तेवर दिखाते हुए प्रशासन ने तुरंत अतिक्रमणकारियों से जगह खाली करने को कहा। वहां कब्जा जमाए दुकानदारों ने विरोध करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस बल के आगे उनकी एक न चली। सीएमओ कार्यालय के बगल स्थित पटरियों से पान और चाय की गुमटियों को हटाते हुए दोबारा अतिक्रमण पर गंभीर परिणाम भुगतने के लिए को कहा गया। इसके बाद टीम ने जिला स्टेडियम के बगल स्थित पटरियों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की। टीम ने वहां की दुकानों भी हटाया। अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चले इस अभियान से अन्य मार्गों पर सड़क की पटरियों पर कब्जा जमाए दुकानदारों में हड़कंप दिखा।
एसडीएम आरडी राम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अतिक्रमण को हटवा दिया गया है। उनके खिलाफ शांति भंग की आशंका को देखते हुए कार्रवाई भी की गई है। डीएम को शिकायत मिली थी कि जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय के सामने सड़क की पटरी पर मिट्टी पाटकर अवैध कब्जा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें