फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

Fri, 14 Mar 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को पूर्व विधायक ईश्वर चंद्र शुक्ल के आवास पर हुई। इसमें नक्सली हमले में सुकमा में शहीद हुए सीआरपीएफ के 15 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि नक्सलवाद की समस्या देश में दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसे जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए सरकार के साथ आम आदमी को भी सामने आना होगा। हर बार नक्सली देश सुरक्षा करने वाले बहादुर सिपाहियों पर हमला कर दुस्साहस का परिचय दे रहे हैं। अब सरकार को ठोस पहल करने की आवश्यकता है, ताकि नक्सलवाद का खात्मा हो सके। इस अवसर पर देवेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू ने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले साल हुए नक्सली हमले से सबक लिया होता तो आज 15 जवानों को शहादत न देनी पड़ती। इस दौरान अशोक दुबे, इम्तियाज अहमद, विजय कुमार, प्रदीप कुमार चौधरी, शौकत अली, सोनू सहानी और दयाशंकर सहानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें