फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सुअर के हमले में बच्ची समेत तीन घायल

Sun, 23 Feb 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरहवा/सिद्धार्थनगर। जंगली के सुअर के हमले में शनिवार को दो महिलाएं और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के चार घंटे बाद भी वन विभाग को जानकारी नहीं हो सकी। लोग घायलों को एंबुलेंस से बर्डपुर पीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जंगली सुअर के आतंक से दुल्हा खुर्द गांव के लोग सहमे हुए हैं। बताया जाता है कि शनिवार सुबह 11 बजे अचानक कठौतिया गांव से होते हुए एक जंगली सुअर दुल्हा खुर्द गांव में आ गया। गांव में पहुंचते ही उसने नूरजहां के ऊपर हमला बोल दिया। इससे नूरजहां के पेट में गंभीर चोट आ गई। किसी तरह उसने भागकर जान बचाई। इसके बाद सुअर ने उसी गांव की शमसुलनिशा पर भी हमला कर दिया। वहां से निकले सुअर ने सात वर्षीय साधना को अपना शिकार बनाया। लोगों ने किसी तरह सुअर को गांव से बाहर भगाया। लोगाें ने बताया कि कठौतिया गांव में कुछ बंजारों ने सूअर को मारने की कोशिश की थी, इससे वह घायल है।
विज्ञापन

गांव के लोग किसी तरह घायलों को बर्डपुर पीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने नूरजहां और शमसुलनिशा की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस संबंध में डीएफओ केके सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। तत्काल मौके पर टीम भेज रहा हूं। जल्द ही जंगली सुअर को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें