फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन भी जारी रहा शिक्षामित्रों का धरना

Sat, 25 Jan 2014 05:44 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अपनी मांगों को लेकर आंदोलित शिक्षामित्रों का विरोध प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। नौगढ़ बीआरसी में धरने की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वादाखिलाफी पर आमादा है। पांच दिन से शिक्षामित्र आंदोलित हैं लेकिन सरकार ने अभी तक उनकी मांगों पर गौर नहीं किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक समायोजन को लेकर सरकार की ओर से शासनादेश जारी नहीं किया जाएगा, तबतक धरना जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर 25 और 26 को धरना स्थगित किया गया है। 27 से फिर से आंदोलन उसी जोश के साथ शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 27 और 28 को शिक्षामित्र विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के आवास का घेराव करेंगे। इसके बाद 29 से धरना-प्रदर्शन फिर से बीआरसी पर होने लगेगा। इस दौरान अर्चना, मधु, सावित्री, मीरा, बिंद्रावती, रीता, पूर्णिमा, लक्ष्मी, तनवीर, रमेश, वंदना, किरन, अनिल, ओमप्रकाश, बेचन आदि मौजूद रहे। बांसी में भी ब्लॉक पर समस्त शिक्षामित्रों ने लगातार पांचवें दिन धरना जारी रखा। धरने में जिलाध्यक्ष हेमंत शुक्ला ने बताया कि वर्तमान सरकार ने अपने घोषणा पत्र में चुनाव के पूर्व शिक्षा मित्रों को शिक्षक के पद पर समायोजित करने की घोषणा की थी। इस संबंध में शासनादेश भी जारी किया गया, जिस पर शिक्षा मित्रों को शिक्षक के पद पर समायोजित कर दिया जाना था। ब्लाक अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने कहा शिक्षामित्र शिक्षक कार्य का बहिष्कार कर एवं विद्यालयों में तालाबंदी कर ब्लाकों, जिला मुख्यालयों तथा प्रदेश पर अपना आन्दोलन तब तक चलाते रहेंगे जब तक कि सरकार द्वारा समायोजन संबंधी शासनादेश जारी नही हो जाता। धरने को ब्लाक महामंत्री प्रदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष हरीश आर्य ने भी संबोधित किया जबकि धरने का संचालन धनंजय मिश्र ने किया। धरने में रेनू त्रिपाठी, प्रतिभा श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, मधुबाला, वंदना कश्यप, शीला पाण्डेय, सुधा मिश्रा, शशिप्रभा, कमलावती, वसुन्धरा चतुर्वेदी, श्यामलली सिंह के अलावा अजय श्रीवास्तव आदि रहे।
बर्डपुर में ब्लाक पर शिक्षामित्रों ने शिक्षण कार्य का बहिष्कार करते हुए धरना दिया। धरने पर पहुंचे जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षमित्रों को अध्यापक के रूप में समायोजित करना वादा किया था जिस पर अभी तक प्रदेश सरकार द्वारा कोई भी कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि जब तक शिक्षामित्रों के नियमतीकरण का शासनादेश जारी नहीं हो जाता तब तक हमारा धरना एवं शिक्षण कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने 27 जनवरी को पूरे जिले के समस्त शिक्षामित्रों से सपा के लोकसभा प्रत्याशी एवं विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय के आवास का घेराव का आह्वान करते हुए सभी शिक्षामित्रों से इसमें शामिल होने की अपील की। इस दौरान शिसरन चौधरी, चन्द्रमाहन चौधरी, देवेन्द्र यादव, देवेन्द्र चौधरी, सुधा, जावेद, अवधेश, महीउद्दीन ,विजय पाण्डेय, प्रेमराज, हेमन्त यादव ध्यानचन्द्र, मो. फैसल, अनिल यादव, पूूनम रानी, पूनम सिंह, प्रमिला, रवि प्रकाश, अमित, दिवाकर, संकटा प्रसाद समेत कई शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

इटवा में भी चला शिक्षामित्रों का धरना
इटवा। शिक्षा मित्रों का प्रदर्शन सरकार के विरोध में पांचवें दिन भी जारी रहा। इटवा और खुनियांव के बीआरसी कार्यालयों पर शिक्षा मित्रों का हुजूम सुबह से लेकर शाम तक डटा रहा। प्रदर्शन का नेतृत्व इटवा से अवधेश पांडेय और खुनियांव से मनौव्वर खान ने किया। प्रदर्शन के दौरान बीआरसी का भी कामकाज ठप हो गया है। सरकार की वादाखिलाफी को लेकर इन लोगों का कहना है कि ईमानदारी से बच्चों को पढ़ाने के बावजूद भी हम लोगों को मजदूरों जैसा वेतन दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद भी शिक्षक का दर्ज नहीं दिया गया है। शिक्षामित्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार हमारी मांगों को फरवरी के मध्य तक नहीं पूरा किया तो सरकार के ताबूत पर आखिरी कील ठोंकने का काम शिक्षामित्र करेंगे। इस दौरान रमेश गौतम, जय किशोर, केसरीनंदन, श्रीराम, नियाज अहमद, सिराजुलहक, श्याम बहादुर चौधरी, गोपाल श्रीवास्तव, संतोष, संजय, हरीराम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें