फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोस्टवांटेड अपराधियों पर एसएसबी की निगाह

Sat, 25 Jan 2014 05:45 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
d अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के मोस्टवांटेड अपराधियों पर पुलिस के साथ-साथ एसएसबी भी निगाह रख रही है। इस क्रम में एसएसबी की तरफ से मोस्टवांटेड अपराधियों की सूची तैयार कराई जा चुकी है। एसएसबी ने इन अपराधियों की धरपकड़ के लिए अपने खुफियातंत्र को भी एक्टिव कर दिया है। इन अपराधियों में मादक पदार्थ की तस्करी, अवैध हथियार और जाली नोट का धंधा करने वाले शामिल हैं।
विज्ञापन

बडे़ अपराधियों के धरपकड़ के लिए पुलिस जिले के मोस्टवांटेड अपराधियाें की सूची तैयार करती है। पुलिस की तर्ज पर एसएसबी ने भी जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची तैयार कर चुकी है। एसएसबी की इस सूची में जिले के वे अपराधी शामिल हैं, जो मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों की तस्करी के साथ-साथ जाली करेंसी का धंधा करते हैं। इनकी सूची में वह लोग भी शामिल हैं, जो बॉर्डर पर मानव तस्करी, पशु तस्करी और अन्य बड़े अपराधों को अंजाम देते हैं। सूत्रों की मानें तो मोस्टवांटेड अपराधियों की सूची में बॉर्डर पर रहने वाले कुछ बड़े अपराधी हैं, जो भारत और नेपाल दोनों देशों में आते-जाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें