फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में सपा ही लाएगी खुशहाली ः बलराम

Sun, 05 Jan 2014 05:44 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। समाजवादी पार्टी एक आंदोलन है, जो देश में व्याप्त गैर बराबरी को दूर कर खुशहाली लाना चाहती हैं। यह विचार प्रदेश के पंचायती राज मंत्री बलराम यादव ने व्यक्त किया। वह शनिवार को खेसरहा में आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली लाने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करना होगा। यदि इस चुनाव में सपा को 50 से 60 सीटें मिली तो देश में तीसरे मोर्चे की सरकार और मुलायम सिंह यादव का प्रधानमंत्री बनना तय है। उन्होंने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की समस्या कांग्रेस के कार्यकाल में सबसे ज्यादा है। इससे छुटकारा तभी संभव है, जब केंद्र की राजनीति में सपा पहुंचे।
विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि 10 वर्षों से कांग्रेस सरकार ने गरीब को और गरीब अमीर को और अमीर बना दिया। गरीब दाल, रोटी और सब्जी के लिए मोहताज है। इस सरकार ने केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया है। कहा कि समाज को बांट कर तीन बार गुजरात की सत्ता हथियाने वाले लोग देश की सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं। इनके मंसूबे को कामयाब नहीं होने देना है। जिले के विकास के लिए एक अच्छा सांसद आप लोगों को चुनना है। राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी ने भी नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और कहा कि देश को तोड़ने वाले किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जा सकते। ऐसे लोगों को सबक जनता सिखाएगी। जनसभा को पूर्व विधायक लाल जी यादव, विधायक विजय पासवान, जुबैदा चौधरी, चिंकू यादव, मो. इद्रीश पटवारी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, जमील सिद्दीकी, उग्रसेन सिंह, धर्मराज चौधरी, जवाहर लाल निषाद, ताकीब रिजवी और घिसियावन यादव ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्षा अजय चौधरी और संचालन राम नयन यादव ने किया। इस अवसर पर मो. हनीफ, रुआब अली, रामगति मौर्य, परवेज अहमद, परमात्मा चौधरी, हरिलाल, छोटे लाल, शकील, रमजान, अजय, कपिलदेव त्रिपाठी, मकबूल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें