फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के उत्पीड़न के विरोध में व्यापक आंदोलन की चेतावनी

Sat, 04 Jan 2014 05:43 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर हुई। इसमें इलाहाबाद और गोरखपुर में छात्रों के ऊपर पुलिस की कार्रवाई तथा मुरादाबाद में विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख की हत्या के प्रति रोष जताया गया। प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

जिला संयोजक आशीष शुक्ल ने कहा कि गोरखपुर और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन वोट की राजनीति के कारण उत्पीड़न किया गया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा केवल एक ही विशेष जाति की वजह से ऐसा हो रहा है। इसी बात का विरोध छात्र कर रहे हैं। इन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। इसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खुलकर आएगा। जगह-जगह आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। जिला संगठन मंत्री दिग्विजय त्रिपाठी ने कहा कि मुरादाबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख की हत्या कर दी गई। आए दिन हत्या और लूट के मामले प्रदेश में हो रहे हैं। पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। वोट की राजनीति कर रही है। बैठक के अंत में विद्यार्थी परिषद के लोगों ने जिला प्रमुख के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान दीपक राम, रजत, राकेश, दीपू, धनंजय, विशाल, विनय उपाध्याय, राजन, शेषमुन्नी, अखिलेश, विकास और कन्हैया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें