फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बिजली के ही आ रहा बिल

Wed, 01 Jan 2014 05:44 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोटन विकास खंड के विशुनपुर गांव का टोला लोधपुरवा के लोगों को सात साल से घरों में लगे बिजली के मीटर चिढ़ाते हैं। 60 घरों के इस टोले में बिजली के खंभे नहीं हैं, मगर लोगों के घरों में मीटर लगा दिए गए। हद तो यह है कि इनके घरों में बिल भी भेजा जा रहा है। गांव वाले बिना बिजली के मिल रहे इस बिल को दुरुस्त कराने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। इससे गांव वालों में बिजली महकमे के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

बता दें, करीब सात साल पहले जब विशुनपुर में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना से काम शुरू हुआ तो टोला लोधपुरवा में रहने वाले लोगों को भी रात में बिजली का उजियारा मिलने की उम्मीद जगी। उस वक्त इनके घरों में बिजली के मीटर भी लगा दिए गए। गांव के रामबृक्ष ने बताया कि मीटर लगा कर विभाग उन्हें भूल गया। टोले में करीब 19 घरों बिजली के मीटर लगे हुए हैं। विद्युतीकरण के नाम पर टोले में बस यही हुआ है। टोले में तार दौड़ाने के लिए बिजली के खंभे तक नहीं लगे। रामजियावन कहते हैं कि इसके बाद से कई बार विभागीय अधिकारियों समेत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से टोले का विद्युतीकरण कराने की गुहार की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। गंगाराम बताते हैं कि करीब साल भर पहले टोले के लोगों को उस वक्त झटका लगा जब हजारों रुपये का बिल उनके घर पहुंच गया। लोगों को एक दिन भी बिजली नहीं मिली, मगर हजारों रुपये का बिल मिल चुका था। इसे लेकर तहसील दिवस में ग्रामीण शिकायत लेकर पहुंचे। तब शीघ्र कार्रवाई कराकर बिल निरस्त कराने का आश्वासन मिला। बावजूद इसके कुछ नहीं हुआ।
रामशंकर बताते हैं कि तहसील दिवस में शिकायत के बाद बिजली विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे और जांच की। उन्होंने आश्वासन दिया था कि आगे उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन इसी महीने फिर उनके घरों पर बिजली का बिल भेज दिया गया है। संतराम, रामसुभग, कमलेश आदि ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें डर है कि विभाग के इस फर्जी बकाये की कहीं आरसी न कट जाए। इन लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई जगहों पर शिकायत की है, मगर कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

वर्जन-
अगर टोले में तार नहीं दौड़े हैं और वहां लोगों के पास बिजली का बिल पहुंच रहा है तो वह किसी भी कार्यदिवस पर दफ्तर में एक अप्लीकेशन के साथ बिजली का बिल संलग्न करके दे दें। इसे दुरुस्त करा दिया जाएगा। टोले में विद्युतीकरण का काम भी जल्द कराया जाएगा।
पीएन प्रसाद, अधिशासी अभियंता विद्युत


दर्जनों टोले में नहीं है बिजली
बढ़नी। विकास खंड के दर्जनों से अधिक गांव और टोले आजादी के 66 वर्षों बाद भी बिजली व सड़क जैसे बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। क्षेत्र के ग्रामसभा खैरी उर्फ शीतल प्रसाद के आठों टोले खैरी, टीकर, चिरहगना, करौता, पन्नापुर, शिवदुलारे डीह, मुरव्वनडीह, नकोलेडीह, ग्रामसभा तालकुंडा के दो टोले गोनहा, तमकुहवा, आदि कई गांवों और टोलों में बिजली आजादी मिलने के 66 सालों के बाद भी नहीं लग पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें