फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्क्रिय की जगह नए लोगों को मिलेगी जिम्मेदारी

Wed, 01 Jan 2014 05:44 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बांसी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरी है। एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। स्थानीय कैंप कार्यालय पर गुरूवार को आयोजित बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ नबाब रजा खान के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कहा कि संगठन में उदासीन और निस्क्रिय पदाधिकारियों की जगह नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दिया जाएगा। जिससे संगठन को मजबूत किया जा सके। केंद्र की कांग्रेसी सरकार के जनकल्याण और विकास कार्यक्रमों के जनता के बीच पहुंचाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य कार्यकर्ता करें। इस अवसर पर देवेंद्रनाथ त्रिपाठी, डॉ रविशंकर त्रिपाठी, कन्हैया मिश्र, मंगेश दूबे, डॉ अखिलेश मिश्र राजेंद्र त्रिपाठी व हरीश धुरिया ने बैठक को संबोधित किया। इस दौरान बंशनाथ धर द्विवेदी, सुभाष चंद्र आर्य, विक्रम शर्मा, पप्पू पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें