सिद्धार्थनगर। लगातार तीन दिनों से जारी लेखपालों का धरना आखिरकार उनके काम आ ही गया। लेखपालों के आगे प्रशासन ने घुटने टेकते हुए उनकी मांगों को मान लिया। जैसे ही लेखपालों की मांगे मानी गई उनकी खुशी का ठीकाना ही नहीं रहा। प्रशासन ने लेखपालों की मांगों को मानते हुए 13 लेखपालों का स्थानांतरण तत्काल कर दिया। इस निर्णय के बाद लेखपालों में काफी खुशी देखने को मिली।
लेखपाल संघ की ओर से जनपद के कुछ लेखपालों के स्थानांतरण को लेकर 24 सितंबर से पूरे जिले में धरना प्रदर्शन चल रहा था। धरना प्रदर्शन के अगले दिन ही एडीएम ने लेखपालों को धरना रोकने की नोटिस दी थी, लेकिन प्रशासन के इस नोटिस को लेखपालों के धरने को रोक नहीं पाई। लेखपाल संघ ने जिलाध्यक्ष राम शंकर द्विवेदी और महामंत्री रामकरन गुप्ता के नेतृत्व में पूरे जिले में धरना प्रदर्शन जारी रखा। आखिरकार चौथे दिन प्रशासन लेखपालों के आगे झुक गईं। उनकी मांगों को मानते हुए तत्काल जिले के 13 लेखपालों का स्थानांतरण कर दिया गया, जिसकी मांग लेखपाल संघ करता आ रहा था। राम शंकर द्विवेदी व रामकरन गुप्ता ने पांचों तहसीलों के अध्यक्ष व मंत्री तथा सभी लेखपालों को आंदोलन के सफल होने पर बधाई देते हुए बताया कि एकजुटता की देन है कि हमारी मांगों को मान लिया गया है। इन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश के बाद एडीएम ने 13 लेखपालों स्थानांतरण कर दिया है, जिनकी मांग हम लोग करते आ रहे थे।