फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से फरार आतंकी की सरहद पार तलाश

Sat, 28 Sep 2013 05:37 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुंबई मकोका कोर्ट में पेशी के दौरान फरार हुए शातिर आतंकी अफजल उस्मानी को लेकर नेपाल भारत की खुली सीमा पर खुफिया एजेंसियों ने आंखें गड़ा दी हैं। इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के इस खूंखार आतंकी के नेपाल में होने की सुगबुगाहट है। 2008 में अहमदाबाद और सूरत में बद धमाकों के इस आरोपी को फिर से सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए भारतीय खुफिया एजेंसियों ने सीमा पार नेपाल में जाल बिछाया है।
विज्ञापन

आईएम की गतिविधियों को लेकर भारत-नेपाल सीमा पहले भी सुर्खियों में रह चुकी है। पांच मार्च 2010 में जिले की सीमा से आईएम का आतंकी सलमान गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद जिले में आईएम का नेटवर्क उजागर हुआ था। अब फिर भारत-नेपाल सीमा पर आईएम को लेकर अलर्ट है। मकोका कोर्ट से पेशी के दौरान फरार हुआ आतंकी अफजल उस्मानी को लेकर खुफिया एजेंसियां कयास लगा रही हैं कि वो नेपाल पहुंच चुका है। फरार होने से पहले खुफिया एजेंसियों की पूछताछ में उसने नेपाल के कृष्णानगर, दांग, पोखरा, इतौड़ा आदि इलाकों में अपना नेटवर्क कबूला था। भारतीय खुफिया एजेंसियां ने इस कारण ही भारत-नेपाल बार्डर पर अलर्ट जारी किया है। सूत्रों की माने तो यह आतंकी नेपाल निकल चुका है।
भारतीय खुफिया एजेंसियां अब इसकी धरपकड़ के लिए पोखरा के एक पुलिस अधिकारी के संपर्क में हैं। सूत्रों की माने तो इस अधिकारी ने अब्दुल करीम टुंडा की गिरफ्तारी में भारतीय अधिकारियों की बड़ी मदद की थी। अब एक बार फिर भारतीय एजेंसियां इस अधिकारी से कुछ वैसा ही सहयोग चाह रही हैं। सीमा पार इस आतंकी की तलाश में स्थानीय पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया है। इस आतंकी को पकड़ने के लिए रा के एक बड़े अधिकारी इन दिनों काठमांडू और पोखरा में नेपाल पुलिस के बड़े अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं।
विज्ञापन

70 मिनट में गई थीं 56 जानें
2008 में अहमदाबाद में 70 मिनट के दौरान 21 धमाके हुए थे। इन धमाकों में 56 लोगों की जान गई थी और 200 लोग घायल हुए थे। विस्फोटक प्लांट करने के लिए जिन चार कारों की चोरी की गई थी उनकी चोरी में अफजल उस्मानी का नाम सामने आया था।
------
आतंकी के संबंध में ऊपर से आदेश मिला था। हाल ही में लखनऊ में उच्चाधिकारियों के साथ हुई बैठक में भी इस पर चर्चा हुई थी। तुरंत ही सीमा क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है। एसएसबी जवानों को हर संदिग्ध से कड़ी पूछताछ करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

अमित शर्मा, एसएसबी कमांडेंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें