फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जारी रहा लेखपालों का आंदोलन

Fri, 27 Sep 2013 05:37 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला प्रशासन की चेतावनी को दरकिनार करते हुए उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने दूसरे दिन बुधवार को भी अपने एक सूत्रीय मांग पारस्परिक स्थानांतरण/निजी अनुरोध के प्रार्थना पत्रों का निस्तारण/गंभीर रूप से बीमार लेखपालों के स्थानांतरण को लेकर सदर तहसील नौगढ़ समेत जिले के सभी तहसीलों में कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रामशंकर द्विवेदी ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर लेखपाल संघ कई बार अनुरोध कर चुका है, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। अब निर्णायक संघर्ष होगा।
विज्ञापन

उधर एडीएम जगदीश ने उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राम शंकर द्विवेदी व जिलामंत्री रामकरन गुप्ता को जारी पत्र में कहा था कि शासनादेश के तहत संबंधित लेखपालों का स्थानांतरण पुन: उसी तहसील में नहीं किया जा सकता है। हड़ताल के माध्यम से शासनादेश के विरुद्ध कार्य कराने हेतु उच्चाधिकारियों पर दबाव डालना विधि सम्मत नहीं है और हड़ताल गैर कानूनी है। इसलिए निर्देशित किया जाता है कि विधि विरुद्ध मांग को लेकर हड़ताल न करें, अन्यथा आपके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद लेखपाल संघ अपनी मांग को लेकर अड़ गया और आंदोलन शुरू कर दी। दूसरे दिन भी जिले के नौगढ़, बांसी, इटवा, शोहरतगढ़ व डुमरियागंज तहसीलों में लेखपालों ने कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन किया। तहसील परिसर नौगढ़ में तहसील अध्यक्ष कृष्णभूषण द्विवेदी की अध्यक्षता और मंत्री दिलीप चौरसिया के संचालन में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान जिला मंत्री रामकरन गुप्ता, गणेश तिवारी, रामदेव यादव, रामसमुझ, देवानंद, गिरीश मिश्र, राजेश गुप्ता, शिव प्रसाद, राधेश्याम मिश्र व श्रीकांत पांडेय आदि मौजूद रहे। तहसील मुख्यालय बांसी में तहसील अध्यक्ष शरद शर्मा की अध्यक्षता मंत्री रामअजोर चौधरी के संचालन में धरना हुआ। इस दौरान प्रांतीय संगठन मंत्री पूर्वी जोन इफ्तखार अहमद, कोषाध्यक्ष मक्खन प्रसाद, लल्लू प्रसाद व हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे। शोहरतगढ़ में तिलकधारी सिंह की अध्यक्षता व सुधीर श्रीवास्तव के संचालन में लेखपाल कन्हैया प्रसाद, राम प्रसाद, रामकुमार तिवारी, नवीन कुमार व अजीज अहमद आदि मौजूद रहे। इटवा में जगदीश कुंवर यादव की अध्यक्षता व मंत्री सुनील कुमार के संचालन में हुए धरना के दौरान रमेश चौधरी, विनय कुमार, अजय गुप्ता, गंगाराम, वीर विक्रम आदि मौजूद रहे।
तहसील पर लेखपालों का धरना जारी
डुमरियागंज। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष की अगुवाई में लेखपालों ने सरकारी कार्यों का बहिष्कार कर निजी अनुरोध के आधार पर निजी प्रार्थना पत्रों पर स्थानांतरण न किए जाने के विरोध में बुधवार को भी धरना जारी रखा। तहसील अध्यक्ष हरिप्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जायेगा, तब तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर मुतीम अहमद, इंद्रराज चौधरी, सतीश चंद्र शुक्ला, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, शकील हैदर रिज्वी, अशोक कुमार त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें