डुमरियागंज। ब्लॉक सभागार में ग्रामप्रधानों की एक बैठक गुरुवार को हुई। जिसमें क्षेत्रीय विधायक की निंदा की गई। विधायक ने अगया गांव के प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बैठक में प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष ताकीब रिज्वी और जिला पंचायत प्रतिनिधि चिन्कू यादव भी शामिल रहे।
चिन्कू यादव ने कहा कि वह प्रधानों की लड़ाई में हमेशा उनके साथ रहेगें। प्रधान अपने गांवों में विकास कार्य ईमानदारी से करायें। जिसे कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रधान पर उंगली न उठा सके। प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष ने कहा कि इसके पूर्व की बैठक में विधायक मलिक कमाल ने दोबारा किसी ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई नही करने की बात कही थी। मगर फिर से अगया ग्रामप्रधान के खिलाफ कार्रवाई कर अपनी बात से पलट गये। उन्होनें प्रधान राम अशीष पाठक ने संगठन को मजबूत बनाने की बात की। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार उर्फ बब्लू व जिला सचिव सूर्यनाथ सिंह ने कहा कि विधायक ने परसा जमाल और सेहरी मरसतवा प्रधान के विरुद्ध सीडीओ से जो शिकायत की है वह उसे तत्काल वापस लें। नहीं तो प्रधान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक के अंत में भग्गोभार के ग्रामप्रधान की मौत पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
इस दौरान मोहम्मद जमाल उर्फ पुत्तन, राजेश कुमार चौधरी, रजाउल्लाह, सफीकुर्रहमान, शमीम, निसार आदि उपस्थित रहे।