फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के ट्रैक्टर के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

Fri, 14 Jun 2013 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उसका पुलिस ने बुधवार की देर शाम चोरी व लूट के कई मामलों में वांछित चल रहे अंतरजनपदीय गैंग के एक सदस्य को उसका थाना के उटिया के पास चोरी के ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक कट्टा व एक कारतूस का खोखा भी बरामद किया। इस दौरान उसके गैंग के तीन अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उसके खिलाफ लूट व चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने पत्रकारों को घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया अब्दुल सलाम पुत्र कुद्दस अली महरिया का रहने वाला है। वह सिद्धार्थनगर के अलावा, महराजगंज, संतकबीरनगर व बस्ती में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि सलाम छह मई को उसका थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी रामसमुझ गिरी के ट्रैक्टर को चुरा लिया। वह ट्रैक्टर को नेपाल ले जाने की फिराक में था। लेकिन इसी बीच मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी के अनुसार सलाम ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह दो जनवरी 2013 को सिद्धार्थनगर थाना के परसा शाह आलम निवासी हरीराम गुप्ता के घर से एक ट्रैक्टर व एक मोटरसाइकिल चोरी कर नेपाल ले जाकर बेच चुका है। साथ ही 31 दिसंबर 2012 की रात सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के ही बजाज एजेंसी से उसने तीन नई पल्सर बाइक चुराई थी। इसके बाद उसने 21 जनवरी को ढेबरुआ थाना के खजुरिया शर्की गांव निवासी विनोद कुमार के घर में घुसकर मोेटरसाइकिल लेकर चलता बना। इसी दिन गुरौआजोत खालसा में समसुल्लाह के घर से ढाई लाख की चोरी किया। इसके बाद सात अप्रैल को डुमरियागंज के बिजवार बढ़ई थाना निवासी राजेश कुमार गुप्ता को रोककर उनसे 5,500 रुपये छीन लिए। इन सब मामलों में उसकी तलाश थी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान एएसपी अशोक कुमार वर्मा, सीओ नौगढ़ रामकेवल सरोज, उसका एसओ कैलाशनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
कई नामों से जाना जाता है सलाम
अब्दुल सलाम कई नामों से अपनी पहचान बनाए था। उसे अब्दुल सलाम उर्फ छोटू उर्फ सलमान उर्फ महतो के नाम से जाना जाता था। इस समय सलमान अपने पैतृक निवास स्थल महरिया से सब कुछ बेचकर नेपाल के मेचुकरी थाना तौलिहवा जनपद कपिवलस्तु में रहता था। इसके ऊपर वहां भी चोरी, लूट, छिनैती के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

पूरा गिरोह करता था काम
अब्दुल सलाम के गिरोह की लिस्ट में मंडल के इनामी बदमाश काम करते हैं। इसके टीम में करीब 14 सदस्य हैं। जो हत्या, लूट, डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इसकी टीम का सबसे महत्वपूर्ण सदस्य पंाच हजार का इनामी बदमाश राजू इस्माइल उर्फ बंजारा, राजमन केवट, रवि गुप्ता, रामजान उर्फ बन्नर, संजय उर्फ भेल्लर हैं।ष इनमें से कुछ की गिरफ्तारी जनपद समेत महरागंज जिले में हो चुकी है। वह लोग सलाखों के पीछे से अपने गुर्गों से चोरी व लूट की घटनाओं को करवा रहे हैं।
नेपाल में करता है गाड़ियों की सप्लाई
भारत की चोरी गाड़ियों का महफूज ठिकाना नेपाल है। अब्दुल सलाम गिरोह लूट व चोरी की गाड़ियों को नेपाल पहुंचाता है। यह लोग बॉर्डर पर पड़ने वाली पुलिस चौकियों तथा थानों से सेटिंग कर गाड़ियों को नेपाल ले जाते हैं। नेपाल में इन गाड़ियों को बुटवल निवासी अर्जुन थापा खरीदता है। जो कि बुटवल के मिलन पेट्रोलपंप के पास रहता है। पुलिस ने बताया कि चोरी की नई बाइक को अब्दुल सलाम 25 हजार रुपये में बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें