फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर ने किया निरीक्षण

Sun, 20 Jan 2013 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। शनिवार की दोपहर टाउन के बेदौला चौराहा स्थित विद्युत विभाग के सब स्टेशन पर मंडल के चीफ इंजीनियर ने पहुंच कर जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ विभाग के डायरेक्टर फाइनेंस अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के साथ ही अधिकारियों ने वसूली में तेजी लाने के साथ उन गंावों की सूची मंगी, जहां जर्जर पोल और तारों की समस्या है।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार के वित्तीय पुनर्गठन योजना के निर्देशानुसार एकाउंट में तेजी लाने के लिए विभाग के डायरेक्टर फाइनेंस अधिकारी सुधांशु द्विवेदी ने डुमरियागंज विद्युत सबस्टेशन पर जिम्मेदारों के साथ बैठकर बकाया वसूली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर हाल में बिजली बकायादारों से वसूली की जाए। ऐसे बकाएदार जो भुगतान में देरी या लापरवाही कर रहे हैं उनके खिलाफ जिम्मेदार आरसी जारी करें। सब स्टेशन के निरीक्षण पर आए मंडल के चीफ इंजीनियर वीके श्रीवास्तव ने विद्युत कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही उन गंावों की सूची मंागी, जिन गंावों में बिजली के पोल और तार जर्जर हैं। श्रीवास्तव ने बताया कि सूची मिलने के बाद जर्जर खंभों और तारों की समस्या बिजनेस प्लान के तहत ठीक करवाई जाएगी। इस मौके पर डुमरियागंज विद्युत सबस्टेशन के एक्सईएन ओपी राम, एसडीओ पवन गुप्ता, एईआर एसएन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें