फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई की समस्या से किसान परेशान

Fri, 21 Dec 2012 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोटन क्षेत्र के किसान गेहूं की फसल की सिंचाई को लेकर काफी परेशान हैं। यहां की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह ट्यूबवेलों पर आधारित है, लेकिन अधिकतर ट्यूबवेल बिजली या अन्य तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़े हुए हैं। किसानों का कहना है कि अगर समय से सिंचाई नहीं हुई तो गेहूं की पैदावार प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

विकास खंड लोटन में किसानों को बेहतर सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंडो डच योजना के तहत 57 ट्यूबवेल लगे हैं। मौजूदा समय में इसमें आधे से अधिक नलकूप खराब पड़े हुए हैं, जिससे किसानों के समक्ष गेहूं की फसल की सिंचाई की समस्या से पैदा हो गई है। इस बार के सीजन में बरसात कम होने के कारण ताल, पोखरों में भी पानी कम है। सिंचाई के लिए एक मात्र विकल्प ट्यूबवेल ही हैं, लेकिन इनके खराब होने के कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। क्षेत्र के लगभग 50 गांवों के किसान इस समय सिंचाई की समस्या से जूझ रहे हैं। सक्षम अधिकारियों को समस्या बताने के बाद भी निराकरण न होने से यहां के किसान काफी परेशान हैं। क्षेत्र के प्रेमचंद्र मोदनवाल, महबूब, तेज सिंह, विनोद सिंह, मोहन, सीताराम सहित अन्य लोगों ने ट्यूबवेल की मरम्मत तथा बिजली व्यवस्था सहीं कराने की मांग एसडीएम से की है।
बिजली दे रही है धोखा
ग्राम पंचायत देउरवा निवासी रामबहादुर यादव का कहना है कि बिजली की समस्या के कारण किसानों केखेत सूखे पड़े हैं। गांव का ट्यूबवेल तो सही है, लेकिन पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। विद्युत विभाग के अधिकारियों से कई बार इस समस्या के समाधान के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


कुलावा खराब, नहीं पहुंचता पानी
ग्राम पंचायत गदहमरवा के निवासी राजेश कुमार का कहना है कि ट्यूबवेल ठीक है, लेकिन कुलावा पूरी तरह भठ चुका है। इस कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। उनका कहना है कि पर्याप्त पानी न मिलने के कारण गेहूं की फसल बर्बाद हो रही है। कई बार नलकूप विभाग को प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन कुलावा ठीक करवाने की जहमत अब तक विभाग ने नहीं उठाया।

पांच महीने से खराब है ट्यूबवेल
ग्राम पंचायत सिंहोरवा के निवासी निजामुद्दीन का कहना है कि उनके क्षेत्र में लगा ट्यूबवेल विगत पांच महीने से खराब पड़ा है। इसे सही कराने के लिए कई प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन इसकी मरम्मत अब तक नहीं कराई गई। उन्होंने बताया कि इस समय गेहूं की फसल के लिए सिंचाई बहुत जरूरी है, लेकिन ट्यूबवेल खराब होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें