फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने खंगाल दिया घर

Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के गोपिया गंाव में चोरों ने एक घर में घुसकर उसे खंगाल डाला। चोर घर में रखे 40 हजार नगदी समेत दो लाख के सोने, चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर चंपत हो गए। घटना की जानकारी घरवालों को तब हुई, जब वह सुबह उठे। पीड़ित ने थाने में तहीरी देकर चोरी की जानकारी दी है।
विज्ञापन

ठंडक बढ़ते ही चोरों ने दस्तक दे दी है। रविवार की रात त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के गोपिया गंाव निवासी बुधई गुप्ता पुत्र सहदेव गुप्ता के घर में चोरों ने नगदी समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसकी जानकारी बुधई को तब हुई जब वह सोकर उठा। घर में बिखरे सामान और छत की सीढ़ी पर लगे दरवाजे की टूटी कुंडी देख उसे समझते देर नही कि घर में चोरी हो गई है। पीड़ित बुधई ने थाने में तहरीर देकर चोरी की घटना की जानकारी दी है। इस संबध में त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष वंशराज यादव ने कहा कि चोरी की घटना की न तो उन्हें कोई जानकारी है और न ही तहरीर मिली है। वैसे पता करवाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें