फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता शिवलाल मित्तल का निधन

Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आरएसएस से जुड़े तथा नौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे वरिष्ठ भाजपा नेता शिव लाल मित्तल का रविवार की रात निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। उनके निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक संवेदना जताई है।
विज्ञापन

वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। रविवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार सुनकर सोमवार को उनके गांधीनगर स्थित आवास पर भाजपा सहित अन्य दलों के नेता पहुंचे और सांत्वना दी। उनके शव पर भाजपा ने पार्टी का झंडा भी लगाया।
बता दें कि शिव लाल मित्तल वर्ष 1977 में जनता पार्टी से तथा दूसरी बार वर्ष 1991 में भाजपा से विधायक चुने गए। आपात काल के दौरान वह कई महीनों तक जेल में बंद थे। अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए चर्चित शिवलाल वर्ष 1988 से 1995 तक भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रहे। उनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, सपा नेता मुरली मिश्र, पूर्व अध्यक्ष नपा एसपी अग्रवाल, भाजपा नेता राधेरमण त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, कन्हैया पासवान, बबलू श्रीवास्तव सहित विभिन्न लोगों ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

उधर, राकांपा के नेता सूरज जायसवाल ने भी उनके निधन पर शोक संवेदना जताई है। शोहरतगढ़ में शोक सभा आयोजित कर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष नंदू गौड, रविंद्र वर्मा, नारायण वर्मा, किशोरी लाल गुप्ता, शिवशंकर उमर, सुभाष अग्रहरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें