फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहरतगढ़ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। मोहर्रम पर्व के मद्देनजर गुरुवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। उसके बाद थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें नागरिकों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर गड़ाकुल, रामजानकी मंदिर, शहीद गली, मस्जिद रोड़, सुरैया मोहल्ला, गोलघर, भारत माता चौक, सोनाड़ी मोहल्ला, पुलिस पिकेट होते हुए थाना परिसर में समाप्त हुआ। इस दौरान एसपी एन कोलांचि ने कहा कि ताजिए के जुलूस में वर्ष 08 में हुए विवाद को देखते हुए एसओ को इस बार विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने दोनों समुदाय के लोगों से आपसी सौहार्द और शांतिपूर्वक ढंग से मोहर्रम मनाने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से कहा कि यदि कोई अजनबी या उपद्रवी व्यक्ति के बारे में शक हो तो सौ नंबर, 9454404241 और 9454401347 पर सूचना दी जा सकती है। पुलिस सूचना बताने वाले का नाम गोपनीय रखते हुए त्वरित कार्रवाई करेगी। जनसहयोग से ही पुलिस अपने दायित्व का निर्वहन ठीक ढंग से कर पाएगी। अंत में एसपी ने एसओ निर्भय नारायण सिंह को पुलिस बल के साथ संवेदनशील स्थानों पर चौबीस घंटे सतर्क रहने का निर्देश दिया। सीओ रचना मिश्रा ने कहा कि दुर्गा पूजा, दीपावली, ईद पर दोनों समुदाय के लोगों ने जिस प्रकार प्रशासन का सहयोग किया है, वैसा ही मोहर्रम के दौरान भी करें। इस अवसर पर रामअशीष यादव, शिवबरन यादव, महावीर यादव, शिवप्रसन्न यादव, विजय पासवान, फखरुद्दीन खां, रामसूचित यादव, डॉ. नवाब खां आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें