फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त बिस्कुट खाने से दो मासूम गंभीर

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। मन्नीजोत क्षेत्र के मुबारकपुर उर्फ फलफली गांव में विषाक्त बिस्कुट खाने से दो मासूमों की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को उनके घरवाले उतरौला सीएचसी पर इलाज के लिए ले गए। वहां उनकी नाजुक हालत देखकर डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों को गोंडा के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के मुबारकपुर उर्फ फलफली निवासी फरियाज का पांच साल का बेटा गभडू गांव में ही किराने की दुकान से एक रुपये में मिलने वाला बिस्कुट खरीद कर ले आया। उसे वह अपने साथ खेलने वाले तीन साल के साहिल पुत्र हारुन रशीद के साथ मिलकर खाने लगा। बिस्कुट खाने के थोड़ी ही देर बाद दोनों गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। यह देख घरवाले तत्काल ही उन्हें इलाज के लिए नजदीक स्थित बलरामपुर जिले के उतरौला सीएचसी पर ले गए। वहां से डॉक्टर ने दोनों मासूमों को लखनऊ मेडिकल कालेज ले जाने के लिए कहा। बच्चों की हालत ज्यादा बिगड़ चुकी थी। उनके परिवार के लोगों ने दोनों को गोंडा के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले जाकर भर्ती कराया। शाम तक दोनों बच्चों की हालत नाजुक बनी थी। गांव के चौधरी प्रसाद, मैनुद्दीन, मोहम्मद रफी, तौफीक अहमद आदि ने बताया कि इस क्षेत्र में कभी भी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए टीम नहीं आई है। लोगों ने नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में वरिष्ठ खाद्य निरीक्षक वीके पांडेय ने कहा कि गांव में जल्द ही खाद्य पदार्थों की जांच के लिए टीम जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें