फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से घर में रखे सामान राख

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र के उपनगर नरकटहा के रानी लक्ष्मी बाई नगर में एक व्यक्ति के घर में सोमवार की रात आग लग गई। इससे घर में रखा सारा सामान राख हो गया।
विज्ञापन

बांसी कोतवाली के रानी लक्ष्मीबाई नगर निवासी झीनक अपनी चाय की दुकान रानी लक्ष्मी बाई नगर में चलाते हैं। वह उसी दुकान में अपने परिवार के साथ रहते भी थे। सोमवार की शाम दुकान बंद करके अपने घर के सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद सोने चले गए। रात में ही उनके घर में आग लग गई। आग देख वह अपने घर के सदस्यों के साथ बाहर निकलकर शोर मचाने लगे। आस-पास के लोग इकट्ठा हुए। तब तक उनके घर का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। झीनक के घर में कुल सात सदस्य हैं। इनके पास इस पहनने के लिए कपड़ा तक नहीं बचा। घटना की जानकारी होने पर नपा अध्यक्ष के प्रतिनिधि मो. इद्रीश पटवारी ने झीनक को आर्थिक मदद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें