फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलाई प्रतियोगिता में शिवा आईं अव्वल

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सोहांस बाजार में रविवार को सिलाई-कढ़ाई प्रतियोगिता हुई। बांसी की शिवा खान ने प्रथम स्थान अर्जित किया। बदलापुर की माला द्वितीय और सुनीता मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजेश मिश्र ने कहा कि सिलाई-कढ़ाई के माध्यम से बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास सराहनीय है। प्रतियोगिताओं का आयोजन करने से प्रतिस्पर्धा बढ़ती है, जो प्रतिभागियों को मंजिल तक पहुंचने में सहायक होती है। गरीब बालिकाओं को शिक्षा के साथ ही विभिन्न कलाओं में दक्ष बनाने का प्रयास प्रशंसनीय है। प्रतियोगिता में 24 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य संजय गुप्ता ने कहा कि एक बालिका के शिक्षित होने से कई पीढ़ियां शिक्षित होती हैं मगर एक शिक्षित आत्मनिर्भर बालिका पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है। कंप्यूटर सेंटर में निकहत परवीन के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं के अलावा शकिरा खातून, मीना विश्वकर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर डा. रामानंद वर्मा, इबरार अहमद, मोहम्मद कादिर खां आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें