फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन दूना करने के नाम पर हड़पे 33 हजार

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में ठगी का एक और मामला प्रकाश में आया है। धन दूना करने के नाम पर 33 हजार रुपये वसूलकर हड़प जाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन

उसका बाजार के उसका राजा निवासी अहमद अली पुत्र खलील ने जिला मुख्यालय के आजाद नगर मोहल्ला में स्थित एक पैथालोजी के संचालक सुनील कुमार श्रीवास्तव तथा केशव कुमार श्रीवास्तव के विरुद्ध धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। तहरीर में अहमद अली ने कहा है कि दोनो लोगों ने बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी एक कंपनी के माध्यम से धन दूना करने का लालच देकर 30 मई 2011 से एक अक्टूबर 2012 के बीच में 33 हजार रुपये लिए। उसके बाद दोनों लोग मुकर गए। अहमद अली ने सुनील और केशव पर रुपये वापस मांगने पर उसे गाली और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी, मारपीट, गाली और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
मालूम हो कि जिले में ठगी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। पिछले दिनों बढ़नी कस्बा में कम दिनों में ही धन दूना करने के नाम पर लाखों रुपये ठगकर एक व्यक्ति फरार हो गया। इस मामले से पुलिस ने तहरीर न मिलने का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया था। इसी तरह चिल्हिया थानाक्षेत्र में नौकरी देने के नाम पर कई लोगों से रुपये वसूलने का मामला सामने आया था। पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें