फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से गायब युवक की हत्या

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के ग्राम मुडिला मिश्र के निकट युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के दुद्धी खास का रहने वाला था। वह 13 नवंबर की शाम से लापता था। वह मुंबई में नौकरी करता था और छुट्टियों में घर आया था। परिवार के लोगों को आशंका थी कि वह मुंबई चला गया होगा, लेकिन उसका शव मिलने के बाद परिवार के लोग सकते में आ गए। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के दुद्धी खास निवासी फजल रहमान मौलवी का पुत्र अफजाल (18) मुंबई में नौकरी करते थे। बकरीद के त्योहार पर वह घर आए थे। इधर कई दिनों से वह वापस जाने की बात कह रहे थे। 13 नवंबर की शाम अचानक वह वीडियो देखने की बात कहकर घर से निकले। उसके बाद से उनका पता नहीं चला। परिवार के लोगों ने सोचा कि कहीं वह मुंबई ही न चले गए हों। गुरुवार की सुबह अचानक मुड़िला मिश्र गांव के लोग खेत की सिंचाई के लिए जा रहे थे तो गांव के निकट सम्मय माता स्थान के समीप पुआल से ढंका एक शव उन्होंने देखा। दुद्धी खास के लोग भी शव देखने पहुंचे। यहां शव की शिनाख्त अफजाल के रूप में की गई। इसी बीच मौके पर पुलिस पहुंची। अफजाल के भाई जमाल अहमद का कहना है कि वह मुंबई जाने की जिद में था। ऐसे में उसके गायब होने पर इसे हल्के ढंग से लिया गया। उन्होंने कहा कि उनके भाई की हत्या की गई है। एसओ त्रिलोकपुर ने बताया कि जमाल की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें