फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की गला दबाकर हत्या

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली अंतर्गत चोरवर के निकट बुधवार को सात वर्षीय बालक का शव मिला। उसकी शिनाख्त हो गई है। वह बांसी कोतवाली अंतर्गत जीवा का निवासी है और 11 नवंबर की शाम से ही लापता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन

बांसी कोतवाली अंतर्गत जीवा निवासी राधेश्याम का सात वर्षीय पुत्र मोनू 11 नवंबर को अपने घर से गायब हो गया था। इसकी सूचना राधेश्याम ने 11 नवंबर को बांसी कोतवाली में दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। इसी बीच जोगिया कोतवाली के चोरवर गांव के पास एक बच्चे का शव मिला। गांव वालों ने इसकी सूचना जोगिया कोतवाली में दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना मिलने पर शव की शिनाख्त के लिए राधेश्याम को बुलाया। राधेश्याम ने शव की शिनाख्त की। उसके बाद से उनके घर में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मोनू की गला दबा कर हत्या करने की पुष्टि हुई है। बांसी कोतवाली की पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बांसी के कोतवाल गोरखनाथ यादव का कहना है कि बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट 11 नवंबर को दर्ज कर ली गई थी। उसका शव मिलने के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें