बढ़नी। नेपाल के कृष्णानगर से नेपाली पुलिस ने शनिवार की शाम भारतीय क्षेत्र के एक व्यक्ति के पास से एक किलोग्राम चरस बरामद की। उसकी निशानदेही पर नेपाल के विद्यानगर स्थित एक व्यक्ति के यहां से चार किलोग्राम चरस और बरामद की गई है।
नेपाल के कृष्णानगर में इंस्पेक्टर डीबी केशी ने मुखबिर की सूचना पर भारतीय सीमा की ओर जा रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक किलोग्राम चरस बरामद हुई। उसने बताया कि यह चरस वह विद्यानगर के एक व्यक्ति से खरीदकर ला रहा है। जब उसके यहां पुलिस ने छापामारी की तो चार किलोग्राम चरस उसके घर से बरामद की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति एक पुजारी है और वह चरस तस्करी में पकड़ा गया है।