फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान कैदी की मौत

Sun, 07 Oct 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला कारागार आजीवन सजा काट रहे कैदी (75) की मौत शनिवार दोपहर हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। कैदी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। उसका इलाज मेडिकल कालेज गोरखपुर में चल रहा था। मौत की सूचना जेल प्रशासन ने कैदी के परिजनों को दे दी है। रविवार को पोस्टमार्टम होने के बाद उसकी लाश परिवार वालों को कल सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला कारागार में बंद फैजाबाद निवासी रामअचल हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। वह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहा था। उसका इलाज जिला अस्पताल के साथ-साथ गोरखपुर मेडिकल कालेज में भी चल रहा था। वह शुक्रवार को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज जेल प्रशासन के संरक्षण में गया था। मेडिकल कालेज में इलाज के बाद वह शुक्रवार की शाम जेल लौटा। जेल में आने के बाद वह ठीक ठाक था, लेकिन शनिवार दोपहर अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। जेल प्रशासन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना जेल प्रशासन ने तत्काल राम अचल के परिवार वालों को दी।
इस संबंध में प्रभारी जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा का कहना है कि रामअचल पिछले कई दिनाें से बीमार चल रहा था। उसे इलाज के लिए शुक्रवार को गोरखपुर मेडिकल कालेज भी भेजा गया था। अचानक तबियत खराब होने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें