फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ बैंकों को मिली 428 गांवों की जिम्मेदारी

Sun, 22 Jul 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के जिन गांवों में बैंकिंग सुविधा नहीं पहुंची थी, उनमें से अधिक आबादी वाले को इससे जोड़ दिया गया है। जिले के 428 ऐसे गांवों की सूची बनाकर उसे बैंकों के बीच बांटा गया है। संबंधित बैंकों में इन गांवों के लोगों के धन की निकासी तथा बैंक से जुड़े अन्य कार्य संपादित होंगे।
विज्ञापन

इसमें उन गांवों को लिया गया है जहां एक हजार से अधिक तथा दो हजार से कम जनसंख्या हो और वहां बैंकिंग सुविधा नहीं है। जिले के ऐसे 428 गांवों को चिह्नित करते हुए उन्हें बैंकों को सौंपा गया। इसके तहत स्टेट बैंक आफ इंडिया के जिम्मे 119 गांव, पूर्वांचल ग्रामीण बैंक को 205 गांव, पंजाब नेशनल बैंक को 40, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया को 42, यूनियन बैंक आफ इंडिया को छह, सिंडीकेट बैंक को छह, इलाहाबाद बैंक को एक, बैंक आफ बड़ौदा को एक, बैंक आफ इंडिया को एक गांव का जिम्मा सौंपा गया है।
इस संबंध में सीडीओ/प्रभारी डीएम आरबी सिंह ने कहा कि जिले के बैंकों को संबंधित गांवों की जिम्मेदारी पूर्व में दी जा चुकी है। जिले के नौ बैंकों के पास 428 ऐसे गांव की जिम्मेदारी है, जिनकी आबादी एक हजार से अधिक तथा दो हजार से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें