डुमरियागंज। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकचई, भवानीगंज, बढ़नीचाफा और डुमरियागंज में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। चारों केंद्रों पर कुल 98 मरीज पहुंचे। डुमरियागंज में 25, चकचई में 53, भवानीगंज में चार और बढ़नी चाफा में 16 मरीजों की जांच की गई। मरीजों को आवश्यक परामर्श के साथ निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। बुखार, खुजली, सर्दी-जुकाम, शुगर और ब्लड प्रेशर समेत विभिन्न समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच की गई। डॉ. विकास चौधरी ने बताया संबंधित चिकित्सक को नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लोटन प्रतिनिधि के अनुसार, मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के तहत सीएचसी सिकरी व सैनुवा में मरीजों का तैनात डाॅक्टरों ने इलाज किया। सीएचसी सिकरी बखरियां में कुल 16 मरीजों को देखा गया। इसमें 10 षुरुष और 8 महिला मरीजों को देखा गया। वहीं, सैनुवा सीएचसी में डाॅ. धीरेंद्र चौधरी ने सैनुवा की प्रमिला के बच्चे का तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल ले आई, जहां दवा दी गई।