फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में भी 15 आरोग्य केद्रों का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

जनपद में भी 15 आरोग्य केंद्र शुरू
सिद्धार्थनगर समेत प्रदेश के 750 आरोग्य केंद्रों की शुरूआत
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अब उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्र म में प्रदेश के 750 नए आरोग्य केंद्र का शुभारंभ किया। इनमें जनपद के 15 आरोग्य केंद्र भी शामिल हैं।
प्रथम चरण में सिद्धार्थनगर के 15 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को आरोग्य केंद्र में बदल कर उपचार के लिए शुरू कर दिया गया है। इन केंद्रों पर एक चिकित्सा अधिकारी, एक स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, एक लैब असिसटेंट/ लैब टेक्नीशियन तैनात हैं। इनसे ग्रामीण अंचल के डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, कैंसर समेत 12 प्रकार के गंभीर बीमारियों से परेशान मरीज नजदीकी केंद्र पर ही उपचार ले सकेंगे। एनएचएम ने जिले की 60 पीएचसी-सब सेंटर को उच्चीकृत कर आरोग्य केंद्र (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) बनाने में लगा है।
विज्ञापन

डीसीपीएम मानबहादुर ने बताया कि प्रथम चरण में नौगढ़ ब्लॉक के आहिरौली, उसका ब्लॉक के महुलानी, जोगिया ब्लॉक के कटेहना, बांसी ब्लॉक के एकडेंगवा, मऊ, चेतिया, बांसी मिठवल ब्लॉक के कर्मा, शोहरतगढ़ ब्लॉक के अतरी बाजार, लोटन ब्लॉक के सैनऊआ, सिकरी बखरैया, बर्डपुर ब्लॉक के बनकटवा, ककरहवा, इटवा के झकहिया, भदोखर पीएचसी को आरोग्य केंद्र में तब्दील किया गया है।

12 बीमारियों की होगी जांच
आरोग्य केंद्र पर मरीज हीमोग्लोबिन, टीएलसी/डीएलसी, पेरिफेरल स्मेयर, ब्लड ग्रुपिंग, मूत्र द्वारा गर्भ की जांच, यूरिन डिपेस्टिक द्वारा (अल्बोमिन एवं ग्लूकोज की जांच) ब्लड ग्लूकोज- ग्लूकोमीटर, मलेरिया की जांच हेतु स्लाइड बनाना, रैपिड डायग्नोस्टिक किट द्वारा, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, मलेरिया, कालाजार आदि का रैपिड टेस्ट, रैपिड सिफलिस टेस्ट, टायफाइड टेस्ट, हेपेटाइसिस टेस्ट, बलगम जांच के लिए सैंपल एकत्र करना एवं माइक्रोस्कोप से जांच करा सकेंगे।
विज्ञापन


आरोग्य केंद्र पर गर्भावस्था एवं शिशु जन्म देखभाल, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल, बाल स्वास्थ्य एवं किशोरावस्था स्वास्थ्य देखभाल, परिवार नियोजन, गर्भनिरोधन सेवाएं एवं अन्य प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल, संचारी रोगों का प्रबंधन-राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, बाह्य रोगियों का साधारण बीमारियों का उपचार, गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, रेफरल एवं फालोअप की सुविधा मिलेगी।
डॉ. आरके मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें