फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितनी जनसंख्या उतने लगेंगे पौधे

Fri, 16 Nov 2018 10:44 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नए सिरे के पौधरोपण का खाका तैयार किया गया है। इसके अनुसार, जिले की जनसंख्या के बराबर अर्थात करीब 27 लाख पौधे लगाए जाएंगे। यह लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए रखा गया। इसकी शुरूआत स्वतंत्रता दिवस से होगी। इसके लिए वन विभाग समेत 24 विभागों को लगाया गया है।
विज्ञापन


तेजी से कट रहे पेड़ों से मानव जीवन के साथ ही जीव जंतु भी प्रभावित हो रहे हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। वर्ष 2018-19 में जुलाई में पूरे प्रदेश भर में नौ करोड़ पौधे रोपने की बात सरकार ने कही। वन विभाग के अनुसार उस वक्त जिले में चार लाख 38 हजार पौधे रोपे गए। अब सरकार ने आबादी के अनुसार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत प्रति व्यक्ति एक पौधे लगाने है। इसके लिए बकायदा विभागों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। डीएफओ बीके मिश्रा ने बताया कि सरकार की ओर से जो लक्ष्य मिला है। उसे हार हाल में पूरा किया जाएगा। विभागवार जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिससे की हरियाली बरकरार रह सके।

दिया जाएगा विभागवार लक्ष्य
वन विभाग विभागवार लक्ष्य निर्धारित करेगा। इसके तहत शिक्षा, पुलिस , ग्राम्य विकास, लोक निर्माण, नगर विकास , सहकारिता, माध्यमिक शिक्षा , पुलिस, उद्यान, श्रम, उच्च शिक्षा, सिंचाई, पंचायती राज्य, कृषि आदि विभागों पौधरोपण का लक्ष्य दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें