फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में मना दीपोत्सव

Tue, 06 Nov 2018 10:33 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
जिला में पूर्व की परंपरा के अनुसार मंगलवार शाम को दीपोत्सव का आयोजन हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला कारागार में के बंदियों के बीच अफसरों की मौजूदगी में मंगलवार को दीपोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बैरकों में मिष्ठान का वितरण किया गया और महिलाओं को साड़ी भी दी गई।
विज्ञापन


मंगलवार को परंपरा के मुताबिक जिला कारागार में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू, आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. अंकिता सहाय के संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इसके बाद महिला बैरक में बंद 45 महिलाओं को अंगवस्त्र प्रदान किया गया। अफसरों को अपने बीच पाकर बंदियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजन समिति से जुड़े जनपद के निवासी व जय फाउंडेशन मुंबई के अध्यक्ष अफरोज मलिक ने सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मुन्ना लाल, सीएमओ डॉ. आरके मिश्र, जेलर अवध नारायन सिंह, डिप्टी जेलर अनिल कुमार पांडेय, जेल चौकी इंचार्ज राजेश दुबे, सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, अधिवक्ता राकेश सिंह, डॉ. रफीउल्ला, संतोष श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार वीपी त्रिपाठी, राशिद फारूकी, एमपी गोस्वामी, सलमान आमिर आदि की उपस्थिति रहे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें