सांसद के आवास के बाहर उपवास पर बैठे अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच से जुड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच की ओर से रविवार को सांसद जगदंबिका पाल के आवास पर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम हुआ। वक्ताओं ने मांग की कि संसद में कानून लाकर पुरानी पेंशन बहाल की जाए जिससे लाखों कर्मियों का भविष्य सुरक्षित हो सके। जिलाध्यक्ष जनार्दन शुक्ला ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे का सहारा है, इसे पाने के लिए सरकारी कर्मचारियों ने एक साथ बृहद आंदोलन छेड़ रखा है। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि नवीन पेंशन शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ छलावा है। अगर जनप्रतिनिधियों को पुरानी पेंशन दी जा सकती है तो सरकार के लिए 30-35 वर्ष सेवा देने वाले को क्यों नहीं दिया जा सकता है।
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामविलास यादव ने 26 नवंबर को संसद भवन घेरने लिए दिल्ली पहुंचने का अनुरोध किया है। सांसद जगदंबिका पाल ने उपवास पर रहे सैकड़ों कर्मियों को आश्वस्त किया कि सड़क से लेकर संसद भवन तक वह इसके लिए आवाज उठाएंगे। बीईओ गोपाल जी मिश्रा, सफाई कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार समेत कृष्ण कुमार, बलवंत चौधरी, रामसेवक गुप्ता, आशुतोष उपाध्याय, पशुपतिनाथ, अजय श्रीवास्तव, राकेश वर्मा, शिव नारायण तिवारी, रमेश कुमार, रामनरेश, राजेश श्रीवास्तव, रमेश त्रिपाठी, अश्वनी पाठक, रीता भारती, संजय मिश्रा, अभय पांडेय, केसी पांडेय, आंनद पांडेय, जेपी गुप्ता, सर्वेश, आदित्य, अनुराग वर्मा, बीनू वर्मा, श्रीकृष्ण चौधरी आदि मौजूद रहे।