फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप का विकास भवन पर प्रदर्शन

Thu, 30 Aug 2018 11:22 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विकास भवन में प्रदर्शन करते अभाविप कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थानीय इकाई ने छात्रवृत्ति, शोधवृत्ति और छात्रावास की समस्याओं को लेकर विकास भवन पर प्रदर्शन किया। इस संबंध में सीएम, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री, जनजाति कार्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा को देकर समस्याओं के निस्तारण का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सौरभ कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विकास भवन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में सभी प्रकार से लंबित छात्रवृत्ति 15 दिन के अंदर जारी करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने, छात्रवृत्ति को मूल्य सूचकांक के साथ जोड़ा जाए, जिससे छात्रवृत्ति महंगाई के साथ समयानुसार परिवर्तित करने, छात्र संख्या के अनुपात में छात्रावासों की संख्या पर्याप्त नही होने की दशा में छात्रावासों की संख्या बढ़ाने, छात्रों के विकास के लिए लाइब्रेरी, खेल साहित्य, कैरियर मार्गदर्शन व व्यक्तित्व विकास के प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने, छात्रावासों में अधीक्षक, रसोइया, सुरक्षा कर्मी, सफाई कर्मचारी की व्यवस्था सुनिश्चित करने, स्पर्धा परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था, विकास खंड स्तर तक कन्या छात्रावास उपलब्ध कराने की मांग शामिल है। इस मौके पर प्रांत सहमंत्री नित्यानंद शुक्ला, जिला विस्तारक शशांत जी, राज्य सह विश्वविद्यालय प्रमुख शिवशक्ति शर्मा समेत राज, अजय कुमार, अमर नाथ दुबे, शिवानंद पांडेय, पंकज दुबे, धीरज जायसवाल, सुरेश गुप्ता, मिंटू शुक्ला, आशीष कुमार, मोहित गुप्ता, प्रिंस आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें