सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को कॉमन सर्विस सेंटर की ओर से आधार कार्ड कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 105 लोगों ने निशुल्क आधार कार्ड बनवाया और 30 लोगों की त्रुटि दुरुस्त की गई।
आधार कार्ड की बढ़ती अनियवार्यता के मद्देनजर सरकार ने निशुल्क आधार कार्ड बनाए जाने के लिए कैंप लगाने का निर्देश जारी किया है। इसी क्रम में रविवार को कॉमन सर्विस सेंटर की ओर से कलेक्ट्रेट सभागार में निशुल्क आधार कार्ड कैंप का आयोजन किया। शिविर में कुल 105 लोगों का आधार कार्ड बनाया गया और 30 लोगों का आधार कार्ड सही किया गया। इस दौरान एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नसीम अहमद, अजय कुमार सिंह, आशीष तिवारी, रवि मोदनवाल, चंद्रेश कुमार, अजय सागर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो