फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी समेत नौ कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्यकर्मी समेत नौ कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में हुई संक्रमण की पुष्टि
महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 3664 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्यकर्मी समेत में नौ कोरोना संक्रमित मिले। शनिवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। जिले में अब तक 3664 संक्रमित पाए गए जा चुके हैं। 3324 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 298 का इलाज चल रहा है और अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। प्रतिदिन नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। साथ ही मरने वालों की संख्या में अधिक है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में मुताबिक सर्वाधिक चार संक्रमित डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें सेमुआड़ीह गांव में तीन और हल्लौर गांव में एक संक्रमित मिला। नौगढ़ ब्लॉक के पिपरा पांडेय गांव में एक और जिला अस्पताल में एक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित पाया गया। बांसी कस्बे में एक संक्रमित मिला। बढ़नी पचोढ़ गांव, खुनियांव के बहादुरपुर गौरा बाजार गांव में एक-एक संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि नौ संक्रमित मिले हैं। उन्हें महिला अस्पताल स्थिति आइसोलेशन भर्ती करा दिया गया है। साथ ही संपर्क में आने वालों का सैंपल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें