जिले में 88 लोग कोरोना संक्रमित मिले
संक्रमण की पुष्टि के बाद आइसोलेट किए गए मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में 88 कोरोना संक्रमित मिले। रविवार को आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को आइसोलेट कर दिया। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घट-बढ़ रही है। प्रतिदिन मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी रिपोर्ट के अनुसार नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में 23 कोरोना संक्रमित मिले। इसके अलावा बांसी ब्लॉक क्षेत्र में नौ, बढ़नी छह, बर्डपुर छह, भनवापुर चार और डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में आठ संक्रमित मिले। जबकि जोगिया ब्लॉक क्षेत्र में एक, खेसरहा में पांच, खुनियांव में पांच, लोटन तीन और मिठवल ब्लॉक क्षेत्र में आठ संक्रमित मिले। शोहरतगढ़ क्षेत्र में चार और उसका ब्लॉक क्षेत्र में एक संक्रमित मिला। इसके अलावा पांच अन्य संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि 88 संक्रमित मिले हैं। उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया।