फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 200 बीघा गेहूं की फसल जली

Tue, 16 Apr 2019 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी क्षेत्र में जली गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांसी। पथरा व बांसी कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात कारणों से लगी आग से लगभग 200 बीघा गेहूं की फसल जल गई। हवा का तेज झोंका व आंधी से आग ने आधा दर्जन गांव की फसल को अपनी जद में ले लिया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इस बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ी के देर से पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

क्षेत्र के पाली गांव से अज्ञात कारणों से लगी आग से मिठवल के सीवान में गेहूं की फसल जलने लगी। लगभग 50 बीघा गेहूं की फसल जल गई। इसके बाद बहेरवा के उत्तर सिवान की तरफ आग ने लगभग दो सौ बीघा गेहूं को अपनी आगोश में ले लिया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेट पहुंचने से ग्रामीण काफी नाराज थे। इस बीच सूचना पर गांव के राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने में जुटे हैं। आगलगी की घटना में मिठवल के लक्ष्मी नारायण, जोधन गौड़, अदालत, दिपचंद, रम्मन, शियाराम, डॉ. हरिकांत उपाध्याय, फूलचंद चौरसिया, राधेश्याम तिवारी, त्रिजुगी चौरसिया, शंकर मौर्य, हंसराज मौर्य, और बहेरवा गांव के अनिल पाठक, उस्मान गनी, अनुपम पांडेय, रामकरन, पिपरपतिया निवासी इम्तियाज, महातम, गिरधारी, लाल महबूब, भागीरथी, कैश मोहम्मद, इस्माइल, बद्री, चंद्रिका, अंबिका, अली अहमद, हरी पीर मोहम्मद, परसिया निवासी रविंद्र नाथ पांडेय, पप्पू दिगंबर और छेदी आदि किसान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें