फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल जारी होगी अधिसूचना, कलेक्ट्रेट में होगा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- सीसीटीवी का लोगो लगाएं
विज्ञापन


कल जारी होगी अधिसूचना, कलेक्ट्रेट में होगा नामांकन
जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष संख्या 10 में जमा होगा नामांकन पत्र
कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार से नामांकन तक की होगी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 16 अप्रैल को अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। नाम निर्देशन पत्रों को दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष संख्या 10 प्रथम तल निर्धारित किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल सिल्कू की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन की अधिसूचना 16 अप्रैल को जारी होगी। नामांकन पत्र जमा करने की तिथि 23 अप्रैल तक, जांच 24 अप्रैल, नाम वापसी 26 अप्रैल, मतदान 12 मई, मतगणना 23 मई को होगा। नाम निर्देशन पत्र न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 10 प्रथम तल कलेक्ट्रेट में रिटर्निंग आफिसर अथवा सहायक रिटर्निंग आफिसर के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकेगा। नाम निर्देशन पत्रों के साथ जमानत की धनराशि 25 हजार नकद अथवा ट्रेजरी चालान के द्वारा जमा किया जाएगा। उक्त जमानत धनराशि अनुसूचित जाति, जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 12 हजार 500 रुपये जमा करना होगा। उपरोक्त जमानत धनराशि चेक के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी बनाने के लिए सीसी टीवी का इंतजाम किया गया है। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार से नामांकन कक्ष तक की हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


70 लाख तक खर्च कर सकेंगे उम्मीदवार
भरत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों व्यय की सीमा 70 लाख निर्धारित की गई है। इस सीमा के अंतर्गत प्रत्याशियों को व्यय सुनिश्चित करना होगा अन्यथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


छावनी में तब्दील रहेगा कलेक्ट्रेट भवन
नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण कराने के लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। दो उप जिला मजिस्ट्रेट, दो पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ ही आठ थानों के प्रभारी निरीक्षकों व भारी संख्या में जवानों की ड्यूटी लगाई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि उपरोक्त के अलावा प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के नामांकन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था रूटीन से हटकर कड़ी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें