कुर्सी पर बैठे मंत्री और नीचे बैठे बीएसए।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सोशल मीडिया पर प्रदेश के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह व बीएसए राम सिंह की एक तस्वीर वायरल हुई है। तस्वीर में आबकारी मंत्री कुर्सी पर बैठे है, जबकि बीएसए जमीन पर बैठकर उनकी बातें सुन रहे हैं।
बीएसए राम सिंह से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने तस्वीर के सही होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि तस्वीर मंत्री जी के पिता की श्रद्धांजलि सभा की है। इसमें काफी लोग शामिल हुए थे। लोगों को जिस कमरे में बैठाया गया था, उसमें कुर्सियां नहीं थीं। श्रद्धांजलि सभा के बाद मंत्री जी ने उन्हें बुलवाया। कुर्सियां नहीं होने की वजह से उन्हें जमीन पर बैठना पड़ा। बीएसए ने कहा कि नीचे बैठने वाला आदमी कभी गिरता नहीं है।
आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि तस्वीर जिस समय की है उस समय उनके पिता जी का कर्मकांड नहीं हुआ था। इसलिए उन्हें अलग बैठना था। उन्होंने कहा कि श्रद्धांजलि सभा में कई विधायक, सांसद व मंत्री भी आए हुए थे। ऐसे में इस ओर विशेष ध्यान नहीं गया।