फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं, 11वीं में पांच तक होंगे प्रवेश

Mon, 16 Jul 2018 11:15 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
school
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2018-19 में कक्षा 9 और 11 के छात्र-छात्राओं का अग्रिम पंजीकरण कार्य के लिए समय-सारिणी घोषित कर दी गई है। इसके तहत पांच अगस्त तक प्रवेश लिए जाएंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय कार्यालय को भेजे जाने के लिए स्कूलों द्वारा जिविनि कार्यालय में नामावली जमा करने की तिथि 30 सितंबर तय की गई है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव द्वारा भेजे गए पत्र के मुताबिक कक्षा 9 और 11 में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की अंतिम तिथि पांच अगस्त और हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा उत्तीर्ण एवं सन्निक्षा के फलस्वरूप हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के कक्षा 11 में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 20 अगस्त तय की गई है।कक्षा 9 व 11 में अध्ययनरत बच्चों के अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र की दर से चालान के माध्यम से कोषागार में एक मुश्त जमा कराने की तिथि 25 अगस्त है। वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए गए विद्यार्थियों के विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्त उनके विवरणों को चेक करने की तिथि 26 अगस्त से पांच सितंबर है।

ऑनलाइन अपलोड किए छात्रों के विवरणों में जांचोपरांत यदि किसी प्रकार का संशोधन वांछित है, तो उसे संस्था के प्रधानाध्यापक द्वारा पुन: वेबसाइट पर किसी भी प्रकार का संशोधन प्रतिबंधित रहने की तिथि 6 सितंबर से 20 सितंबर तक तय की गई है। संस्था के प्रधान द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करने की तिथि 30 सितंबर है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राज बहादुर मौर्य ने सभी प्रधानाचार्यों से अनुपालन के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन


मान्यता के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के द्विवार्षिक परिषदीय सत्र के लिए मान्यता प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र निर्धारित शुल्क के साथ सम्यक रूप से वांछित प्रमाणपत्रों सहित ऑनलाइन भरा जाएगा। 16 जुलाई से 31 जुलाई तक आवेदन पत्र विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। जिविनि द्वारा 15 जुलाई तक प्राप्त आवेदन पत्रों की सूची 31 जुुलाई तक, 31 जुलाई तक प्राप्त आवेदन पत्रों की सूची विलंब शुल्क समेत 16 अगस्त, जिविनि द्वारा संस्था का स्थलीय निरीक्षण कर आख्या व संस्तुति प्रेषित करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें