फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप मरम्मत के लिए युवा प्रशिक्षित

Sun, 15 Jul 2018 11:35 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
कौशल विकास मिशन के तहत अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में हैंडपंप बनाने के लिए 10 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान उन्हें अहम जानकारी दी गई। सभी युवा अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र व नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित आईटीआई परिसर में कौशल विकास मिशन एवं व्यावसायिक शिक्षा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि युवाओं को रोजगार की दिशा में कौशल विकास मिशन के तहत मिल रहे प्रशिक्षण को प्राप्त करना चाहिए।

ऐसे में हैंडपंप बनाने के लिए मिस्त्रियों की भारी कमी हो गई है। ऐसे में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाना अहम है। इस दौरान अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र व नियुक्तिपत्र प्रदान किया गया। अंत में जिला समन्वयक अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। सांसद प्रतिनिधि राजमणि पांडेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दयाराम लोधी, प्रधान मंतू राम समेत जिला मैनेजर कौशल विकास मिशन कौशलेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रवीर सिंह, अंकित सरन, अहमद परवेज, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें