बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी रेलवे स्टेशन के पास स्थित कपड़ा व्यापारी के गोदाम को चोरों ने अपना निशाना बनाया, वहीं चोरों से दो कदम आगे रही पुलिस ने सोमवार की सुबह ही तीन चोरों को गिरफ्तार भी कर लिया और सामना भी बरामद कर ली। बलरामपुर जिले के रहने वाले तीनों आरोपियों का पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दी।
कस्बे के चमनगंज निवासी व्यापारी अंजनी मित्तल की रेलवे स्टेशन रोड पर कपड़े की दुकान है। रविवार रात चोरों ने गोदाम के शटर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चुरा ली। सुबह चोरी की जानकारी होने पर व्यापारी ने तहरीर चौकी पुलिस को दी, जिसमें दुकान पर पहले काम कर चुका नौकर जगदीश गौतम निवासी बढ़नी वार्ड पांच कल्लनडिहवा पर चोरी का शक जताया। तहरीर के आधार पर ढेबरुआ थानाध्यक्ष जयवर्धन सिंह व चौकी इंचार्ज हरेंद्र राय ने छापेमारी कर जगदीश को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में जगदीश ने चोरी स्वीकार करते हुए, दो अन्य साथियों मो.आमिर निवासी कल्लनडिहवा बढ़नी, सुहेल अहमद निवासी नई बाजार थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर का नाम बता दिया। सुहेल नगर में ही समय माता स्थान वार्ड तीन लोहिया नगर में किराए के मकान में रहता है। पुलिस ने आमिर व सुहैल को नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर लिया।