फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से फिर बंद हुआ बांसी-नौगढ़ मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पंद्रह दिनों बाद नौगढ़-बांसी मार्ग पर शुरू हुआ आवागमन शुक्रवार को फिर से बंद हो गया। सुबह तेज बारिश से जोगिया के पास सड़क पर कीचड़ और फिसलन से रास्ता खतरनाक हो गया है। दिन में कई वाहन मार्ग में फंस गए, जिन्हें ट्रैक्टर से खींचकर किसी तरह बाहर निकाला गया। आवागमन बंद होने से लोगों को लखनऊ, बस्ती, बांसी, डुमरियागंज, इटवा सहित अन्य क्षेत्रों में आने-जाने के लिए फिर से उसका-सकारपार-बांसी मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि कीचड़ हटने के बाद मार्ग के जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में बाढ़ के चलते 13 अगस्त से बांसी-नौगढ़ मार्ग पर पानी आ गया था। जोगिया, ककरहीं सहित कई स्थानों पर तीन-चार फीट तक पानी लगने से आवागमन बंद करना पड़ा था। तब वाहन चालक उसका-सकारपार मार्ग से आ-जा रहे थे। पानी के तेज बहाव से सड़क कई जगहों पर कट गई थी। मिट्टी डालकर जैसे-तैसे पंद्रह दिनों बाद बुधवार से मार्ग पर बमुश्किल आवागमन शुरू हुआ था। शुक्रवार की सुबह तेज बारिश से मार्ग पर कीचड़ उत्पन्न हो गया। तेज फिसलन से जोगिया के पास सड़क पर आवागमन खतरनाक हो गया। इस रास्ते से निकलने की कोशिश में कई वाहन बीच सड़क फंस गए। मिट्टी भी जगह-जगह धंस गई है। लिहाजा मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया। अचानक रास्ता बंद होने से लोगों को कई किमी घूमकर जाना पड़ा। इस बाबत जोगिया कोतवाली के प्रभारी अवधेश सिंह का कहना था बारिश के चलते सड़क पर कीचड़ और फिसलन के कारण चार पहिया व बड़े वाहनों को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। दो पहिया वाहनों पर भी मनाही है, लोग अपने रिस्क पर आ-जा रहे हैं। कीचड़ हटने पर ही आवागमन सही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें