फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 80 और कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 80 और कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में सोमवार को 80 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन्हें होम आइसोलेट करा दिया है। इनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच के लिए नमूने लिए गए।
दूसरी ओर जिले में पहले से संक्रमित 112 लोग स्वस्थ हो गए। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में 31 कोरोना संक्रमित मिले। शोहरतगढ़ क्षेत्र में 16 कोरोना संक्रमित मिले। बर्डपुर क्षेत्र में सात संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, बांसी क्षेत्र में छह संक्रमित मिले। उसका क्षेत्र में आठ संक्रमित मिले। बढ़नी क्षेत्र में चार संक्रमित मिले। इटवा में तीन और खेसरहा क्षेत्र में दो संक्रमित मिले। एक अन्य संक्रमित मिला। डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि 80 कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट कराया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में संक्रमितों की तादाद बढ़ने पर जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। साथ ही लोगों को बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें